युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता : जंगवाण

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

बुधवार को राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जन्म-उत्सव के उपलक्ष्य में नमामि गंगे के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पी. एस. जंगवाण ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि विवेकानंद जी का युवाओं के लिये उनका सर्वाधिक प्रभावी कथन है कि-“ उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको।” वे चाहते थे कि युवा आत्मविश्वास से भरे हों। जीवन की बाधाओं से लड़ने के लिये आज युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस उपलक्ष्य में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को विवेकानंद जी से सम्बंधित साहित्य का वितरण किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान क्रमशः कु. हिमानी, कु. अनामिका, और रोहित ने प्राप्त किया.
इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, और छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आजाद सिंह ने किया।

Next Post

जोशीमठ : शांति पूर्ण मतदान को लेकर सीमांत में पुलिस का फ्लैग मार्च - संजय कुंवर

जोशीमठ : शांति पूर्ण मतदान को लेकर सीमांत में पुलिस का फ्लैग मार्च आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुए एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी और सीओ चमोली पुलिस धन सिंह तोमर की अगवाई में पुलिस,अर्धसैनिक बल के जवानो ने आज जोशीमठ प्रखण्ड में धारा 144 के अनुपालन और नगर में शांतिपूर्ण […]

You May Like