ऊखीमठ : मोटर मार्ग स्वीकृति से राऊलैक के विभिन्न तोकों को मिलेगा यातायात सुविधा का लाभ

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न तोक शीघ्र यातायात से जुड़ने वाले हैं । ग्राम पंचायत राऊलैक के विभिन्न तोकों के यातायात से जुड़ने से जहां विभिन्न तोकों के ग्रामीणों को मोटर मार्ग का लाभ मिलेगा वहीं सिद्धपीठ कालीशिला तीर्थ भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बनायेगा तथा सिद्धपीठ कालीशिला की यात्रा सुगम होने के साथ अधिक से अधिक तीर्थ यात्री सिद्धपीठ कालीशिला की धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होगा जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे । केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायत रांऊ लेंक से उप ग्राम रांऊ से चकचौकी 3.5 किमी. मोटर मार्ग की स्वीकृत मिलने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री , लोक निर्माण मंत्री, जनपद प्रभारी व केदारनाथ विधायक का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के ग्रामीणों द्वारा राजस्व ग्राम राऊं , चकचौरी सहित गांवों के विभिन्न तोकों को यातायात से जोड़ने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। गांव का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण गांव के विभिन्न तोकों के ग्रामीण रोजमर्रा की सामाग्री आजादी के 7 दशक व राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी पीठ में ढोने को विवश बने हुए थे । विगत दिनों केन्द्र सरकार द्वारा राऊं – चकचौरी 3: 5 किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। वन पंचायत सरपंच दलीप रावत का कहना है कि केन्द्र सरकार से मोटर मार्ग की स्वीकृति दिलाने में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि चकचौरी तक मोटर मार्ग का निर्माण होने से सिद्धपीठ कालीशिला की यात्रा मे भारी इजाफा होगा तथा पर्यटन मानचित्र मे सिद्धपीठ कालीशिला को विशिष्ट पहचान मिलेगी । ग्राम पंचायत राऊलैक के प्रशासक कमलेन्द्र नेगी का कहना है कि चकचौरी तक मोटर मार्ग का निर्माण होने से गांव के विभिन्न तोकों के ग्रामीणों को आवाजाही करने मे सहूलियत होगी तथा सिद्धपीठ कालीशिला यात्रा मे इजाफा होने से गांव मे होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे । केन्द्र सरकार द्वारा राऊलैक – राऊं – चकचौरी 3: 5 किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर निवर्तमान क्षेपस मुन्नी देवी , महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, राजेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप सिंह रावत, रमेश सिंह रावत, सुरेशा सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा , केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल व भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

उत्तराखंड : गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

उत्तराखंड : देवभूमि उत्तराखंड में गंगोत्री – यमनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा – यमुना के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। मां गंगा व यमुना के पावन धाम गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन […]

You May Like