गोविंदघाट : जो बोले सो निहाल के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

गोविन्दघाट : जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ श्री हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर पसरी बर्फ हटाने भारतीय सेना का दल हुआ रवाना।

श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा तैयारियां शुरू. आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए गोविंद घाट गुरुद्वारे में वाहे गुरु की पवित्र अरदास के साथ मत्था टेक कर आज सुबह हेमकुंड साहिब रवाना हुए भारतीय सेना के जवान, 25 मई को खुलेंगे गुरु धाम श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट।

उत्तराखंड के चमोली जनपद की उच्च हिमालई लोकपाल घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने यात्रा की तैयारियां भी तेज कर दी है। ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गुरु धाम की इस पवित्र यात्रा की तैयारियों में हर साल की तरह मुख्य कार्य गुरु आस्था पथ में पसरी बर्फ को हटाने का रहता है। लिहाजा हर साल की भांति यह कार्य इस बार भी भारतीय सेना के जवान कर रहे हैं। श्री हेमकुंड में अभी भी करीब 8 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। अटला कोटी क्षेत्र में भी हिम खंड पसरे हुए है,ऐसे में बर्फ हटाने के लिए आज 9 th पर्वतीय ब्रिगेड की 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के जाबांजों के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवानों की विशेष टुकड़ी को 25 मई 2025 को सचखंड श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई है। भारतीय सेना के 9 आई बी एक्स के अधीन 418 इंजीनियर यूनिट के 25 जवान सूबेदार जितेन्द्र मल्ल और हवलदार अमरदीप सिंह के नेतृत्व में गोविंद घाट से आज गोविंद धाम को रवाना हुए।
भारतीय सेना का यह दल आज गोविंद धाम पहुंचेगा जहां दल द्वारा आसपास के रास्ते पर पसरी बर्फ हटाई जायेगी और इसके तीन दिन बाद सेना की टीम गोविंद धाम से हेमकुंड साहिब को रवाना होगी। आज सुबह गुरुद्वारा गोविंद घाट में पवित्र अरदास के बाद जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ गुरु धाम श्री हेमकुंड साहिब की ओर बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है।

Next Post

जोशीमठ : विद्या मंदिर के अमित नेगी व सिद्धिका पंवार ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में बनाई जगह

ज्योतिर्मठ : हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट लिस्ट में सरस्वती विद्या मंदिर के अमित नेगी ने 14वें और सिद्धिका पंवार ने 21वां स्थान हासिल किया  संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ सूबे के पहले सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का हाई– स्कूल बोर्ड […]

You May Like