गोपेश्वर : केवी ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर का जलवा, हिफजा को स्वर्ण और श्रेय को कांस्य

Team PahadRaftar

संजय कुंवर गोपेश्वर। बैंगलोर में आयोजित केवी ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। बालक वर्ग में श्रेय किमोठी ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में कु. हिफजा नूर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बालक वर्ग की प्रतियोगिता सात से 11 अगस्त तक बैंगलोर में आयोजित हुई। इसमें गोपेश्वर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेय किमोठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद 15 से 19 अगस्त तक आयोजित बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में कु. हिफजा नूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

हिफजा नूर का चयन भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित एसजीएफआई (SGFI) चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। वह अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली एसजीएफआई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जनपद लौटने पर जिला ताइक्वांडो समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष शहबाज अहमद, उपाध्यक्ष उपासना के. डिमरी, कोच शुभम शाह समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : फूलों की खुशबू से आत्मनिर्भरता की राह तलाश रहीं जोशीमठ की महिलाएं

फूलों की खुशबू से आत्मनिर्भरता की राह तलाश रहीं जोशीमठ की महिलाएं प्रशिक्षण से कारोबार तक की तैयारी, 56 महिलाओं को पहले चरण में मिले फूलों की खेती के पैकेट संजय कुंवर | जोशीमठ हिमालयी क्षेत्र में खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों के बीच अब फूलों की खेती महिलाओं के लिए […]

You May Like