चमोली : गौचर केंद्रीय विद्यालय का दसवीं परिणाम शत-प्रतिशत, अदिति बिष्ट ने किया टॉप

Team PahadRaftar

गौचर केंद्रीय विद्यालय का दसवीं परिणाम शत-प्रतिशत, अदिति बिष्ट ने किया टॉप

केएस असवाल 

गौचर (चमोली)। गौचर केन्द्रीय विद्यालय हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल सभी 38 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं।

परिणाम में अदिति बिष्ट ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वरुण ने 93.6 प्रतिशत, अनुराग ने 93.4 प्रतिशत, दिव्या माथुर ने 92.6 प्रतिशत, ऋषभ ने 91.2 प्रतिशत और क्रिस्टी गुसाईं ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं भूपेंद्र कुमार, सुनील नेगी, अनामिका शाह, मीनाक्षी खाती और कल्पना अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Next Post

चमोली : हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारी शुरू, सेना ने संभाली बर्फ हटाने की जिम्मेदारी

8 फीट तक जमी बर्फ के बीच रास्ता बनाने में जुटे जवान, 23 मई को खुलेंगे कपाट संजय कुंवर  चमोली : विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भारतीय सेना और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से बर्फ हटाने का […]

You May Like