गौचर : विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने नगर को दो सेक्टर में बांटा

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर कांग्रेस कमेटी गौचर की बैठक में गौचर को दो सेक्टर में बांटा

गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नगर को दो सेक्टर में बांटे जाने का निर्णय लिया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश कनवासी की अध्यक्षता में हुई कर्णप्रयाग विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अन्तर्गत नगर कांग्रेस कमेटी की इस आवश्यक बैठक में विधानसभा प्रभारी सन्दीप कुमार पटवाल एवं ईश्वर सिंह बिष्ट की मौजूदगी में नगर पालिका क्षेत्र गौचर को दो सेक्टरों में बांटा गया है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश कनवासी ने बताया कि पहला सेक्टर बूथ संख्या 7. 8  व 11. तथा सेक्टर प्रभारी श्रीमती अनीता चौहान बनाई गई है और दूसरा सेक्टर संख्या 9 .10 व 12 बूथ को बनाया गया है जिसके सेक्टर प्रभारी विनोद कनवासी को नियुक्त किया गया है। इस बैठक में बूथ कमेटियों का गठन एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा की नई।

विधानसभा प्रभारी सन्दीप कुमार पटवाल ने कहा कि यह इस तरह की बैठकों का सिलसिला पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने का आग्रह किया गया है।

बैठक में पूर्व विधानसभा प्रभारी मुकेश नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पालिकाध्यक्ष गौचर संदीप नेगी, पूर्व सभासद मनोज नेगी, सभासद विनोद कनवासी, श्रीमती अनीता चौहान, अंजू बिष्ट, सभासद गौरव कपूर, भवानी लाल, शिव लाल भारती, मदन लाल टम्टा, प्रकाश चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री लीला रावत, उपासना बिष्ट आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Next Post

ऊखीमठ : खनन माफिया चीर रहे मधुगंगा का सीना, जिम्मेदार बने मौन, आक्रोश

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : स्थानीय प्रशासन व खनन माफियाओं के मध्य  गठजोड़ गठबन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहनें वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है। स्थानीय  प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं ने मधु गंगा के सीने को छलनी […]

You May Like