
विकासखंड कर्णप्रयाग के जिला पंचायत वार्ड जाख से रेखा बिष्ट की विजयी होने पर रानी गढ़ पट्टी में खुशी का माहौल
केएस असवाल
गौचर : जनपद चमोली में हुऐ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के गांवों में उनके समर्थकों द्वारा विजयी जुलूस के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जा रहा है।

विकासखंड कर्णप्रयाग की जाख वार्ड से रानीगढ़ पट्टी के सिदोली चोरणा गांव निवासी दिनेश बिष्ट की पत्नी श्रीमती रेखा बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नौटी गांव की शोभा देवी को 118 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। श्रीमती रेखा बिष्ट इससे पूर्व अपने गांव में प्रधान पद पर आसीन रह चुकी है।

श्रीमती रेखा बिष्ट का जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर रानीगढ़ पट्टी की जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं दिनेश बिष्ट, आशीष बिष्ट, रघुवीर बिष्ट, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, पूरण सिंह चौधरी, दिनेश चंद्र डिमरी, गजेन्द्र नयाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, पार्वती बिष्ट, काजल भंडारी, भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, दर्शन बिष्ट, पवित्रा बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, नितेश चौधरी, चन्दा चौधरी, मुकेश नेगी, विनीत रावत, पंकज कंडारी, महावीर रावत, पंकज देवली, विजेन्द्र बिष्ट, सुमेदा विष्ट आदि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुऐ बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

