चमोली : जोशीमठ पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग परिषद का गठन

Team PahadRaftar

नीलम बनीं अध्यक्ष, नवल सिंह को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अंग्रेजी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद गठन के दौरान छात्र-छात्राओं ने आपसी सहमति से विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया।

अंग्रेजी विभाग के बीए द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीए षष्टम सेमेस्टर की छात्रा नीलम को अध्यक्ष, नवल सिंह को उपाध्यक्ष, सचिन चौहान को सचिव तथा सीमांत को कोषाध्यक्ष चुना।

वहीं देव, सृष्टि, आयशा, शिवानी और आयुषी भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

परिषद का गठन विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चरणसिंह केदारखंडी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने नवगठित परिषद को बधाई देते हुए कहा कि परिषद विभाग के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों के बीच संवाद और शैक्षणिक समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दीवार पत्रिका के संपादन, रचनात्मक गतिविधियों और विभागीय कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों से विभाग को अकादमिक एक्सीलेंस की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : क्रौंच पर्वत की गोद में बसा उसनतोली बुग्याल, प्रकृति-आस्था और पर्यटन संभावनाओं का अनमोल संगम

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। उत्तराखंड की हिमालयी वादियों में स्थित उसनतोली बुग्याल अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, जैव विविधता और पर्यटन की अपार संभावनाओं के कारण तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। क्रौंच पर्वत की तलहटी में और द्रोणगिरी नदी के उद्गम स्थल के समीप स्थित यह […]

You May Like