गोपेश्वर : वन विभाग और ताइक्वांडो टीम ने मिलकर किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Team PahadRaftar

संजय कुंवर गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग की गोपेश्वर रेंज और ताइक्वांडो टीम चमोली ने रविवार को संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया। केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत न्यू बस अड्डा गोपेश्वर के समीप स्थित वन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में करीब 30 ताइक्वांडो खिलाड़ी, प्रशिक्षक तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वृक्षों के महत्व, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनसहभागिता की भूमिका की जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

एसडीओ जुगल किशोर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह, वन दरोगा पृथ्वी सिंह एवं अनूप कुमार, वन रक्षक राजेंद्र सिंह, आलोक सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

हेमकुंड : 99 वर्ष की उम्र में बुलंद हौसलों से फतह की हेमकुंड साहिब की कठिन चढ़ाई, बनीं श्रद्धा और संकल्प की मिसाल

संजय कुंवर गोविंदघाट/हेमकुंड साहिब  करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा, जहां युवा श्रद्धालुओं की भी परीक्षा लेती है, वहीं 99 वर्षीय माता हरवंत कौर ने अपनी अटूट श्रद्धा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर इस चुनौतीपूर्ण यात्रा को […]

You May Like