चमोली : डुमक-कलगोठ से रुद्रनाथ के लिए वैकल्पिक ट्रेक मार्ग बनाने की मांग

Team PahadRaftar

डुमक-कलगोठ से रुद्रनाथ के लिए वैकल्पिक ट्रेक मार्ग बनाने की मांग

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने डुमक-कलगोठ क्षेत्र से भगवान रुद्रनाथ धाम तक वैकल्पिक ट्रेक मार्ग विकसित करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी चमोली और पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर इस मार्ग का सर्वेक्षण कर आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित करने का अनुरोध किया है।

सती ने कहा कि डुमक-कलगोठ मार्ग विकसित होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की विशेषता यह है कि सड़क संपर्क के बाद श्रद्धालुओं को केवल करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होगी। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और सीमित समय वाले श्रद्धालु भी आसानी से रुद्रनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव पारंपरिक गोपेश्वर-सगर-रुद्रनाथ यात्रा मार्ग के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि सहायक मार्ग के रूप में विकसित किए जाने के लिए है। इससे मौजूदा मार्ग पर यात्रियों का दबाव कम होगा और विकास का लाभ दूरस्थ गांवों तक पहुंच सकेगा।

पत्र में सती ने कहा कि प्रस्तावित मार्ग पर स्थित तोली ताल, बुग्याल और अन्य प्राकृतिक स्थल इको-टूरिज्म और आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। योजनाबद्ध विकास होने पर स्थानीय लोगों को होमस्टे, ट्रेक गाइड, घोड़ा-खच्चर सेवा, स्थानीय उत्पादों की बिक्री और अन्य पर्यटन गतिविधियों से रोजगार मिल सकता है।

उन्होंने सरकार से डुमक-कलगोठ-रुद्रनाथ मार्ग का तकनीकी सर्वेक्षण कराने तथा सुरक्षा रेलिंग, संकेतक बोर्ड, विश्राम स्थल, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पहल उत्तराखंड में संतुलित और सतत धार्मिक पर्यटन के नए मॉडल के रूप में स्थापित हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौरा देवी सम्मान 2026 : रंजना रावत नेगी को मिलेगा सम्मान, रिवर्स माइग्रेशन और वेडिंग टूरिज्म से पहाड़ में रोजगार की नई इबारत

गौरा देवी सम्मान 2026 : रंजना रावत नेगी को मिलेगा सम्मान, रिवर्स माइग्रेशन और वेडिंग टूरिज्म से पहाड़ में रोजगार की नई इबारत पहाड़ रफ्तार चमोली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिलेट वैली उर्गमघाटी में इस वर्ष का प्रतिष्ठित गौरा देवी सम्मान केदारघाटी की बेटी एवं युवा आइकॉन […]

You May Like