चमोली : भू-धंसाव प्रभावितों को मुआवजे पर बनानी होगी सहमति, तभी बढ़ेगी कार्रवाई

Team PahadRaftar

डीएम की बैठक में स्पष्ट—एकमत प्रस्ताव के बिना नहीं शुरू होंगे ट्रीटमेंट व पुनर्वास कार्य

कर्णप्रयाग (चमोली) : कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुआवजा और पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर प्रभावितों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बहुगुणा नगर व सुभाष नगर के प्रभावित परिवारों से कहा कि वे आपसी सहमति से मुआवजा और विस्थापन को लेकर एकमत प्रस्ताव तैयार करें। इसे शासन को भेजा जाएगा, जिससे आगे की कार्रवाई तेजी से हो सके।

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि भू-धंसाव का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और उनके निर्देश पर ही बैठक बुलाई गई है। उन्होंने प्रभावितों से जल्द सहमति बनाकर लिखित प्रस्ताव देने की अपील की।

अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन मुआवजे को लेकर सहमति न बनने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। सहमति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

बैठक में सभासद कमला रतूड़ी, सीमा देवी, हेमा डिमरी और रीना देवी ने प्रभावितों को उचित मुआवजा देने और शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, एसडीएम सोहन सिंह रांगण सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : गौचर में जलभराव की समस्या पर डीएम सख्त, स्थलीय निरीक्षण कर दिए निर्देश

केएस असवाल  गौचर : नगर पालिका गौचर क्षेत्र के भट्टनगर और साकेत नगर में जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। […]

You May Like