चमोली : नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर बदरीनाथ यात्रा की सफलता की कामना

Team PahadRaftar

एडीजी ए.पी. अंशुमान व एसपी सुरजीत पँवार ने किए दर्शन, बीकेटीसी ने किया सम्मानित

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ (चमोली) : श्री बदरीनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के बीच नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान (IPS) और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने गुरुवार सुबह ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में भगवान नृसिंह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रातःकालीन अभिषेक में भाग लेकर यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की।

पूजा के बाद दोनों अधिकारियों ने आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अधिकारियों को भगवान नृसिंह का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अधिकारियों ने कहा कि बदरीनाथ धाम यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

Next Post

बड़ी खबर : सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे बदरीनाथ धाम, चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, अधिकारियों से सुरक्षा व व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी संजय कुंवर  बदरीनाथ/चमोली : देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान गुरुवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने […]

You May Like