चमोली : गजपाल बर्तवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

चमोली : चमोली जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी गजपाल सिंह बर्तवाल को मिली। कार्यकताओं ने फूल – मालाओं से किया भव्य स्वागत।

प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही चमोली जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई है। गजपाल सिंह बर्तवाल को चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट एवं पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर ने की घोषणा। कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष की फूल – मालाओं के साथ गर्मजोशी किया भव्य स्वागत।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग हिमानी वैष्णव, युवा मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, पूर्व मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, हीरा सिंह बिष्ट, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू लाल, हेमंत सेमवाल, नवीन नवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

गुलमर्ग : खेलों इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के दूसरे दिन उत्तराखंड के खाते में एक सिल्वर, दो ब्रोंज मेडल

संजय कुंवर, गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर गुलमर्ग / जम्मू कश्मीर : खेलों इंडिया नेशनल विंटर गेम्स दूसरे दिन उत्तराखंड को “एक सिल्वर दो ब्रोंज मेडल शार्दुल,हिमांशु व मेनका ने स्की पर्वतारोहण की वर्टिकल रेस में जीते पदक। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के पांचवे […]

You May Like