चमोली : बदरीनाथ धाम में डटी बीकेटीसी की एडवांस टीम, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

गोपेश्वर। आगामी श्रीबदरीनाथ धाम यात्रा को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। मंदिर समिति की 23 सदस्यीय एडवांस टीम बदरीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गई है।

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ने बताया कि एडवांस टीम ने धाम में गेस्ट हाउसों के रखरखाव, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक कार्य शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर को भी व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से तैयार हो सकें।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर समिति के अतिथि गृहों को सुसज्जित किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियों को शुरुआती चरण से ही चाकचौबंद किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम की परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में मंदिर समिति की दूसरी टीम भी बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि केवल बदरीनाथ ही नहीं, बल्कि धाम की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अधीनस्थ मंदिरों को भी सुसज्जित किया जा रहा है।

बीकेटीसी का कहना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और “अतिथि देवो भवः” की परंपरा के अनुरूप यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

Next Post

देहरादून : चमोली समेत पांच जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी पहाड़ रफ्तार  देहरादून। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार […]

You May Like