
हेमकुंड यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, घोड़ा-खच्चर संचालकों को दिए सख्त निर्देश
संजय कुंवर चमोली : हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. असीम देव ने बुधवार को और स्थित घोड़ा पड़ावों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोड़ा-खच्चर संचालकों से मुलाकात कर यात्रा के दौरान पशुओं की देखभाल को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. असीम देव ने संचालकों को पशु क्रूरता रोकने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पशुओं को पर्याप्त पौष्टिक आहार दिया जाए और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही संचालकों से अपने पशुओं का बीमा कराने की भी अपील की गई।
अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर पशुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान ईको डेवलपमेंट कमेटी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर यात्रा तैयारियों पर मंथन किया गया।
भ्रमण के दौरान क्षेत्र प्रचार अधिकारी सुधीर चमोली, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवानंद जोशी और वैक्सीनेटर खिलाफ सिंह भी मौजूद रहे।
