राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सरहद पर सैनिकों संग मनाई दीवाली, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन – संजय कुंवर बदरीनाथ

Team PahadRaftar

राज्यपाल उत्तराखण्ड ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। मा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने सेना के जवानों में जोश भरते हुए कहा कि सेना की बहादुरी, साहस, शौर्य और पराक्रम से आज पूरा विश्व परिचित है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि आज मे सरहद पर डटे अपने जवानों के बीच हूं। उन्होंने वीर सैनिकों एवं उनके परिवार और देश के समस्त नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई बांटी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर सेना के जवानों के बीच आकर में अभीभूत हूं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दीपावाली पर सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल के भ्रमण के दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा अदाकार पहुंचे औली के दीदार को, पर्यटन व्यवसाय के लिए शुभ संकेत - संजय कुंवर औली

बॉलीवुड और तेलगु सिने अदाकारा और मॉडल “पद्मावत”फेम अनुप्रिया गोयनका,मशहूर सिंगर संजीवनी भिलेंडे,एक्टर विनय पाठक,विक्रम कोचर,और राजीव ठाकुर इन दिनों गढ़वाल हिमालय के खूबसूरत डेस्टिनेशन पर्यटन स्थली औली की वादियों का दीदार करने पहुँचे है। कासा हिमालय रिज़ॉर्ट औली में ठहरे इन एक्टरों को रिज़ॉर्ट में आजकल पहाड़ी गढ़वाली व्यंजन […]

You May Like