चमोली : घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग का विधायक लखपत बुटोला ने किया शुभारंभ

Team PahadRaftar

लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण की मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस सड़क की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। काफी समय बाद मार्ग को स्वीकृति मिल पाई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने से न केवल ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर घुड़साल की ग्राम प्रधान अनीता कंडारी, सैकोट की ग्राम प्रधान मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवाण, जिला महामंत्री रविंद्र बर्त्वाल, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चंद्रमोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट और बलवीर सहित अन्य अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

You May Like