कर्णप्रयाग : सिमली गांव में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, पितरों की स्मृति में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

Team PahadRaftar

सिमली गांव में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, पितरों की स्मृति में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

अखिलेश सती कर्णप्रयाग। चमोली जिले के सिमली गांव में स्व. महाबीर सिंह नेगी और उनके माता-पिता की पुण्य स्मृति में गुरुवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भूमियाल और ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इसके बाद पितृ तर्पण, पूजा-पाठ, कथा श्रवण, आरती और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

व्यास श्री नीलकंठ खाली के सानिध्य में आयोजित कथा में आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी और दिवस्पति खंडूड़ी ने अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजन में मोहित सती और शुभम डंगवाल ने संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं, ध्वनि व्यवस्था में महेंद्र सिंह मिंगवाल, विनोद मिंगवाल और दीपक भारद्वाज ने सहयोग किया। पाकशाला की व्यवस्था गोकुल सिंह राणा और दिनेश सेमवाल ने संभाली।

इस अवसर पर कमला देवी, नरेंद्र सिंह नेगी, जयबीर सिंह पंवार, ईश्वर सिंह राणा, पुष्कर सिंह नेगी, बलबीर सिंह राणा, नरेंद्र सिंह लडोला, लबु रावत, रोहित नेगी, शरद सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, प्रकाश सिंह नेगी, बलबीर सिंह लडोला, कुलदीप और दर्शन पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिला मंगल दल सिमली की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

Leave a Reply

You May Like