गौचर : डायट गौचर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण, शिक्षकों ने सिखाए प्रार्थना सभा को रोचक बनाने के गुर

Team PahadRaftar

डायट गौचर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण, शिक्षकों ने सिखाए प्रार्थना सभा को रोचक बनाने के गुर

गीत-संगीत के जरिए विद्यालयों में प्रार्थना सभा को रचनात्मक और प्रभावी बनाने पर जोर

केएस असवाल गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से विद्यालयों की प्रार्थना सभा को अधिक प्रभावी, रोचक और आकर्षक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को गीतों की प्रस्तुति, सुर-ताल और सामूहिक गायन की बारीकियां सिखाईं। साथ ही विद्यालयों में प्रार्थना सभा को रचनात्मक और अनुशासित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संगीत के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही सामूहिक सहभागिता और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत, योगेन्द्र बर्त्वाल, कंचन गुप्ता, डॉ. हिमांशु पंत, नंदकिशोर मिश्रा, सुमन भट्ट, डॉ. कमलेश कुमार, गजपाल राम और प्रशिक्षण प्रभारी मनोज धपवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा, जल्द खोलेंगे सियासी पत्ते

यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा, जल्द खोलेंगे सियासी पत्ते पौड़ी। पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की। बेनाम करीब आठ […]

You May Like