पीपलकोटी : ईमानदारी की मिसाल : युवक ने पुलिस को सौंपा बैग, श्रद्धालु को मिला वापस

Team PahadRaftar

बस में बदला बैग, पीपलकोटी पुलिस ने दिल्ली की श्रद्धालु को लौटाया सामान

स्थानीय युवक ने बैग पुलिस चौकी में कराया जमा, पुलिस की तत्परता से श्रद्धालु को मिली राहत

पीपलकोटी। चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आई दिल्ली निवासी श्रद्धालु सरिता श्रीवास्तव का बस में गलती से बैग बदल गया। पीपलकोटी पुलिस की तत्परता और स्थानीय युवक की ईमानदारी से उनका कपड़ों से भरा बैग सकुशल वापस मिल गया।

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को सरिता श्रीवास्तव ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रही बस में सफर कर रही थीं। इस दौरान उनका बैग गलती से दूसरे यात्री के बैग से बदल गया। इसी बीच पीपलकोटी के नौरख निवासी नवीन कुमार पुत्र पुष्कर लाल को सरिता श्रीवास्तव का बैग मिला, जिसे उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस चौकी पीपलकोटी में जमा करा दिया।

पुलिस ने बैग की जानकारी मिलने पर सरिता श्रीवास्तव से संपर्क किया और 17 अक्टूबर को उनका सामान सकुशल वापस लौटा दिया। खोया हुआ सामान मिलने पर श्रद्धालु ने राहत की सांस ली और चमोली पुलिस की संवेदनशीलता व सहयोग के लिए आभार जताया।

स्थानीय युवक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

You May Like