ऊखीमठ : दस साल से सड़क की राह देख रहे बष्टी तोक के ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 300 मीटर सड़क

Team PahadRaftar

तीसरे दिन भी जारी रहा अभियान, यूकेडी नेता आशुतोष भंडारी ने भी श्रमदान कर बढ़ाया ग्रामीणों का उत्साह

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ के बष्टी तोक को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ग्रामीणों का श्रमदान अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने तीन दिनों में करीब 300 मीटर मोटर मार्ग तैयार कर एकजुटता की मिसाल पेश की। अभियान में यूकेडी नेता आशुतोष भंडारी ने भी श्रमदान कर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।

बष्टी तोक के ग्रामीण पिछले दस वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। मोटर मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को कृषि उपज और अन्य उत्पाद बाजार तक पहुंचाने के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने अब स्वयं श्रमदान कर मार्ग निर्माण की पहल शुरू की है।

तीन दिनों से ग्रामीण लगातार सामूहिक श्रमदान कर सड़क बनाने में जुटे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी इस पहल के बाद संबंधित विभाग भी आगे आएंगे और सड़क निर्माण को जरूरी सहयोग मिलेगा। इससे बष्टी तोक को यातायात से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन और कृषि उत्पादों के विपणन में राहत मिल सकेगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह पंवार, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, बलवीर सिंह राणा, फगण सिंह पंवार, विजय सिंह राणा, बिशाम्बरी देवी, दीपा देवी, जसमति देवी, सुशीला देवी, देवेश्वरी देवी, वंदना देवी, निशा देवी, शशि देवी, कुंवरी देवी, आशा देवी और जसोदा देवी सहित तीन दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी को सड़क सुधार की सौगात, 3.75 करोड़ के कार्य का विधायक आशा नौटियाल ने किया भूमिपूजन

विधायक आशा नौटियाल ने कालीमठ–कोटमा–जाल–चौमासी मोटर मार्ग के कार्य का किया भूमिपूजन, कहा- केदारनाथ विधानसभा का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता लक्ष्मण नेगी, ऊखीमठ। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कालीमठ–कोटमा–जाल–चौमासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। 3.75 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य […]

You May Like