देहरादून : कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली से लिया आशीर्वाद

Team PahadRaftar

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली से लिया आशीर्वाद

आदि रंगोत्सव में भी लिया उत्तराखंड की लोक संस्कृति का आनंद

देहरादून। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने सोमवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए। अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने धाम की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की सराहना की।

टीम ने खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में भी भाग लिया। लोक नृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों को उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की आकर्षक झलक बताया।

फिल्म टीम ने दर्शन का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और देशभर के लोगों से उत्तराखंड आने तथा चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की अपील की।

Leave a Reply

You May Like