
अखलेश सती
देवाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लिंगड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कक्षा एक के छात्र शिवा भंडारी ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर भाषण प्रस्तुत किया। छोटी उम्र में शिवा के आत्मविश्वास के साथ दिए गए भाषण के प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता धौंडियाल, सहायक अध्यापिका शोभा आर्या, अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष भुवन डिमरी तथा कमला रावत सहित विद्यालय परिवार और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों से परिचित कराया गया।

