हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
पीपलकोटी। हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी पीपलकोटी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। पांच सितंबर को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य जसवंत सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ लेकर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षक संजय, राहुल, चंद्रकला फर्स्वाण, डोली नेगी, श्वेता शाह, विनीता भट्ट, सुमन, शैलजा सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
