ऊखीमठ : रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Team PahadRaftar

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

लक्ष्मण नेगी 

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ तहसील के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11:54 बजे वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अगस्त्यमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के चलते बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में नवीन सिंह (30) निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) व अंशुल (28) निवासी सुरसाल शामिल हैं।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : मदमहेश्वर यात्रा से पहले मार्ग दुरुस्त करने की मांग, समिति ने सौंपा ज्ञापन

मदमहेश्वर यात्रा से पहले मार्ग दुरुस्त करने की मांग, समिति ने सौंपा ज्ञापन लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। द्वितीय केदार के कपाट 21 मई को खुलने से पहले यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पंच कारबारियान हक-हकूकधारी समिति गौण्डार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को […]

You May Like