चमोली : भारी बारिश से नीति-मलारी हाईवे फिर बाधित, तमक गाड़ी ब्रिज के पास मलबा आने से रुकी आवाजाही

Team PahadRaftar

दोपहर डेढ़ बजे तक मार्ग खुलने की उम्मीद, बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर जुटी

तमक (ज्योतिर्मठ), संजय कुंवर। धौलीगंगा घाटी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश का असर नीति-मलारी हाईवे पर देखने को मिला। भारी वर्षा के कारण तमक गाड़ी ब्रिज के समीप पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बाधित हो गया। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मशीनों के साथ युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे तक मार्ग बहाल होने की संभावना है।

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे तमक नाले में उफान आ गया। हालांकि कुछ समय बाद जलस्तर कम होने पर हालात सामान्य हुए और मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते तमक गाड़ी ब्रिज के पास फिर से मलबा आने से हाईवे बंद हो गया।

बीआरओ की मशीनें मौके पर लगातार मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं। मार्ग बंद होने से नीति और मलारी घाटी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही फिलहाल ठप है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम को देखते हुए आवश्यक होने पर ही यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बद्रिकाश्रम हिमालय में सहस्त्र बटुक पूजानोत्सव की धूम, बटुक भैरव पूजन में उमड़े श्रद्धालु

ज्योतिर्मठ, संजय कुंवर। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व के अवसर पर ज्योतिर्मठ स्थित बद्रिकाश्रम हिमालय में आयोजित सहस्त्र बटुक पूजानोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन कार्यक्रमों के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मठ के प्रबंधक स्वामी विष्णु प्रियानंद ब्रह्मचारी […]

You May Like