पीपलकोटी : पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुई दीवार, सिंचाई विभाग ने तुरंत संभाला मोर्चा

Team PahadRaftar

पीपलकोटी (चमोली)। सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) गौर सिंह की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के दौरान पानी के अत्यधिक रिसाव से करीब 10 मीटर सुरक्षा दीवार प्रभावित हुई थी। निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर तकनीकी मानकों के अनुरूप नए सिरे से निर्माण शुरू किया गया है।

विभाग का कहना है कि पुनर्निर्माण के दौरान गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही पानी की निकासी व्यवस्था में भी आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न आए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी और खिलाड़ियों व स्थानीय युवाओं को सुरक्षित वातावरण में खेल गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। सोमवार को ज्योतिर्मठ में बदरीनाथ विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग […]

You May Like