गौचर : गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक सदस्य राजेंद्र कंडारी का निधन, क्षेत्र में शोक

Team PahadRaftar

गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक सदस्य राजेंद्र कंडारी का निधन, क्षेत्र में शोक

 केएस असवाल संवाददाता, गौचर : रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान दुवा एवं गौचर के वरिष्ठ व्यवसायी राजेंद्र सिंह कंडारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर गौरव सैनिक संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी और सचिव सूबेदार ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि संगठन की स्थापना में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कंडारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों को एक मंच पर संगठित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। सैनिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने में उनका विशेष योगदान रहा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेंद्र कंडारी हमेशा सैनिक समुदाय की आवाज बनकर खड़े रहे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि एक कर्मठ, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का निधन पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

वहीं ग्राम पंचायत दुवा के ग्रामीणों, व्यापार संघ अध्यक्ष , नगर क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं तथा स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सैनिकों को एकजुट करने में निभाई थी अहम भूमिका

राजेंद्र सिंह कंडारी ने रानीगढ़ क्षेत्र के सैनिकों और पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से गौरव सैनिक संगठन की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाई थी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक समाज के प्रति उनकी सेवाओं और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कोर जोन में 7 जून से शुरू होगा जैव विविधता अनुश्रवण अभियान

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कोर जोन में 7 जून से शुरू होगा जैव विविधता अनुश्रवण अभियान संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। विश्व धरोहर की जैव विविधता और संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र के अध्ययन के लिए 7 जून से ‘नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जैव विविधता अनुश्रवण अभियान-2026’ शुरू होगा। 22 सदस्यीय वैज्ञानिक दल […]

You May Like