ऊखीमठ : राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा

Team PahadRaftar

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

राज्य मंत्री ने चमेली, रुमसी, भौसाल, डोभा, चौण्ड, भटवाड़ी, मणिगुह, मालखी, जगोठ और कमसाल समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दयूलाधार-मणिगुह-गणेनगर मोटर मार्ग की खराब स्थिति, भौसाल में पेयजल संकट और भटवाड़ी में भूस्खलन की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर राज्य मंत्री ने अधिकारियों को जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए।

मणिगुह गांव स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला एवं युवक मंगल दल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : बीना बिष्ट की स्मृति में तीन दिवसीय मेला शुरू, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीना बिष्ट की स्मृति में तीन दिवसीय मेला शुरू, पर्यावरण संरक्षण का संदेश केएस असवाल गौचर। कर्णप्रयाग विकासखंड की रानीगढ़ पट्टी स्थित डांडाखाल बरतोली में मंगलवार से वीरबाला स्वर्गीय बीना बिष्ट स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ हो गया। जाख वार्ड की जिला पंचायत सदस्य ने दीप प्रज्वलित […]

You May Like