गोपेश्वर : चमोली प्रमुख संगठन की कमान अनूप सिंह नेगी को, कर्णप्रयाग बैठक में सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष

Team PahadRaftar

चमोली प्रमुख संगठन की कमान अनूप सिंह नेगी को, कर्णप्रयाग बैठक में सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष

संजय कुंवर कर्णप्रयाग। जनपद चमोली के समस्त ब्लॉक प्रमुखों की मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक में आयोजित बैठक में प्रमुख संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर ज्योतिर्मठ ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर प्रमुखों ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे प्रमुखों ने पंचायतों और विकास कार्यों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही ब्लॉक स्तर की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इस दौरान गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी समेत जिले के तमाम ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके क्षेत्र आगमन पर […]

You May Like