
गौचर में सजी साहित्य की महफिल, काव्य संग्रह व लघुकथा पुस्तक का लोकार्पण
केएस असवाल
गौचर : बुलदी साहित्यिक सेवा समिति के तत्वावधान में नगरपालिका सभागार गौचर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट और विशिष्ट अतिथि अनुज नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रचनाकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान “संगम से गंगा तक” संयुक्त लघु खंड काव्य संग्रह तथा शिक्षिका सन्नु नेगी द्वारा लिखित लघुकथा संग्रह “खिड़की के उस पार” का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल, पंकज शर्मा, कवयित्री ज्योत्सना जोशी, रक्षा बौडाई, अंजना कंडवाल, पुष्पा कनवासी, संगीता बहुगुणा, शशि गुसाईं, भारती जोशी, अनिल राणा और महावीर नेगी सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे। सभासद विनीत ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

