
हरीश रावत से मुलाकात कर कहा- आपके बिना अधूरी है पार्टी
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में संजय नेगी की एंट्री को लेकर मचे घमासान के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात के दौरान संजय नेगी ने कहा कि अगर उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है और बयानबाजी हो रही है, तो उनकी कांग्रेस जॉइनिंग को किनारे कर दिया जाए।
संजय नेगी ने हरीश रावत से यह भी कहा कि वह अपना राजनीतिक अवकाश खत्म करें और पहले की तरह पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि “आपके बिना कांग्रेस पार्टी अधूरी है।”
संजय नेगी के इस बयान को कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी खींचतान के बीच बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
