
केएस असवाल
गौचर : गौचर प्रेम भाईचारे और उल्लास के रंगों से हुआ होली मिलन समारोह गौचर पालिका क्षेत्र में होली मिलन समारोह में होल्यार ढोल दमाऊं और मस्क बीन की थाप पर स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में खूब थिरके क्षेत्र में दो मिलन समारोह में पहला समारोह स्थानीय विधायक के आवास पर आयोजित हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र से आये गणमान्य लोगों ने एक दूसरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल उनकी पत्नी शिखा नौटियाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, सरोजनी भंडारी, भगवती खण्डूड़ी, शैलेन्द्र नेगी, दिनेश बिष्ट, दर्शन कंडारी, जगदीश जोशी, महेन्द्र राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार भरत नेगी सुधा देवली धनसिंह पुण्डीर कृष्ण चन्द्र केड़ियाल पूजा केड़ियाल शकुंतला कनवासी जनकल्याण लोक सेवा के अध्यक्ष सुनील पंवार राजेन्द्र सिंह नेगी खुशाल सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरा कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष सन्दीप नेगी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में सभी सभाषदों कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने इस प्रेम भाईचारे और उल्लास के रंगों से रंग लगाकर एवम होली के गीत गाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री हरिकृष्ण भट्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट पालिका सभासद विनोद कनवासी गौरव कपूर वन्दना राणा ममता देवी चैतन्य बिष्ट पूनम रावत विनीत रावत पालिका के अवर अभियन्ता राजीव चौहान वरिष्ठ लिपिक सुबोध रावत कर निरीक्षक रोशन पुण्डीर रघुनाथ खत्री एवम उमराव सिंह रघुनाथ सिंह जीत सिंह बिष्ट मनोज नेगी मंजु खत्री लीला रावत रजनी लिंगवाल आदि लोग मौजूद थे।
