केएस असवाल
गौचर : जनकल्याण लोक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में स्कूली बच्चों व कीर्तन मंडली की महिलाओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छरररर कैन मारी पिचकारी तररररतन मन रुझैगी,गाने ने शमा बांध दिया।

गौचर मैदान के मेला मंच में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण लोक सेवा समिति के साथ ही क्षेत्र वासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ मुख्य बाजार में झांकी निकालकर क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, उक्रांद के केंद्रीय सचिव आशीष नेगी की मौजूदगी में स्कूली छात्र – छात्राओं व कीर्तन मंडलियों की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का दिया संदेश देते हुए पारंपरिक व्यंजनों के साथ एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट आदि ने जनकल्याण लोक सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि पश्चात संस्कृति के इस दौर में समिति ने पौराणिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का कार्य किया है। समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने अतिथियों व कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालिका सभासद विनीत रावत, विनोद कनवासी,गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र नेगी, राजेंद्र नेगी, गोविंद बिष्ट,मधु नेगी, गोविंद प्रसाद थपलियाल, सरिता भंडारी,बीना देवी, सरोजनी भंडारी, आनंद सिंह कंडारी,भरत रावत, हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, विपुल रावत, विनोद नेगी, प्रकाश चौधरी, गंभीर असवाल, दीपक बिष्ट,महाबीर नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, इन्दु पंवार, आनन्द सिंह कण्डारी, शिव चरण सिंह बिष्ट, सुबेदार कुशाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सूगी बबीता नेगी, भरत सिंह रावत, राजीव चौहान, महावीर रावत, ईश्वर सिंह बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे। संचालन अर्जुन नेगी ने किया।

