
पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में व्यापार संघ ने लुहां एकादश को 39 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया ।

पीपलकोटी : सेमलडाला मैदान में आयोजित बंड भूमियाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच लुहां एकादश और व्यापार संघ पीपलकोटी के मध्य खेला गया। व्यापार संघ पीपलकोटी ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया गया। लुहां एकादश ने पहले दो ओवर में पीपलकोटी के 2 महत्वपूर्ण विकेट गिराकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया गया। बावजूद व्यापार संघ पीपलकोटी के चार विकेट जल्दी – जल्दी गिरने के बाद पांचवें विकेट के लिए विशाल डंगवाल और निखिल क्षेत्री ने पारी को संभालते हुए लंबी साझेदारी कर टीम के लिए अच्छे रन बटोरे। निखिल ने 64 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जबकि विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 बाल में 59 का योगदान दिया। इस तरह व्यापार संघ पीपलकोटी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन बनाकर लुहां एकादश को जीत के लिए 200 का लक्ष्य
दिया गया। दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे लुहां एकादश की कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं रहा और पुरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 पर सिमट गई और व्यापार संघ पीपलकोटी ने 39 रनों से मैच को जीत कर ट्रॉफी अपने नाम किया। विजेता को 51 हजार नकद पुरस्कार के साथ चमचमाती प्रथम ट्रॉफी और उप विजेता लुंहा को 25 हजार नकद के साथ द्वितीय ट्रॉफी दी गई।

मैच का शुभारंभ कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी और पीपलकोटी चौकी प्रभारी पूनम खत्री ने फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर बंड विकास संरक्षक अतुल शाह, सुनील कोठियाल, सभासद मनोरमा चौधरी, गुलाब सिंह बिष्ट, सभासद अनिल जोशी , क्रिकेट का प्रसारण कमेंट्री जसवंत राणा, अंकित, प्रदीप नेगी, आयोजक सुमित गैरोला। अंपायर की भूमिका में संतोष और अभिषेक ने अच्छी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष पीपलकोटी दीपक राणा, यूकेडी नगर अध्यक्ष पीपलकोटी सुदर्शन नेगी, अजय नेगी, सरपंच रवीन्द्र नेगी, सभासद प्रतिनिधि आशीष एके, वृहर्ष राज तडियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

