औली में तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण पहली बार विंटर कार्निवाल नाइट स्नो स्कीइंग

संजय कुंवर औली ज्योर्तिमठ
औली विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स में आज तीसरे और अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण रोमांच से भरी नाइट स्नो स्कीइंग रही। जिसने रात में जाबांज स्कियरों द्वारा स्लोप पर नाइट स्नो स्कीइंग के करतब दिखाए गए। जिसे विंटर डेस्टिनेशन औली की खूबसूरत नन्दा देवी इंटर नेशनल स्कीइंग स्लोप पर पहली बार आयोजित किया गया है।
आयोजन समिति के कॉर्डिनेटर और राष्ट्रीय स्कीइंग कोच अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की नाइट स्नो स्कीइंग यूरोपीय देशों की अल्पाइन स्कीइंग स्लोप पर अधिकतर देखने को मिलती है लिहाजा इस बार विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स को यादगार बनाने के लिए हमने नाइट स्नो स्कीइंग इवेंट्स का आयोजन किया है जो पूरी तरह सफल रहा है।
