
विजय दिवस पर बलिदानियों को किया याद
संजय कुंवर
विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में एनसीसी कैडेट्स के साथ विजय दिवस पर सन 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में अमर शहीद हूं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेवा के जांबाज सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा को चारों ओर से घेर लिया था 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की और पाकिस्तान के 93 000 सैनिकों ने भारतीय सशस्त्र सेना के सम्मुख आत्म समर्पण कर लिया गया। पाकिस्तान के अत्याचारों से पीड़ित लाखों शरणार्थी की मदद करते हुए एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ।
भारतीय सशस्त्र सेना बलिदान शौर्य पराक्रम एवं पुरुषार्थ की याद में 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को नमन किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला एवं एनसीसी ए एन ओ भारत सिंह भंडारी ने विजय दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनसीसी के छात्रों के द्वारा सैनिकों की याद में समूह गान का गायन किया गया।

