चमोली : तेजी से बढ़ रहा भालूओं का आतंक, स्यूंण गांव में फिर एक गाय को बनाया शिकार

admin

संजय कुंवर 

चमोली : चमोली जिले में लगातार बढ़ रहे भालूओं के आतंक से हाहाकार मचा हुआ है। जनपद के सभी विकासखंडों में लोग भालूओं के आतंक से ग्रामीणों ने दहशत बनी हुई है। स्यूंण गांव में ग्रामीणों की रखवाली के बाद भी भालू ने एक और गाय को अपना शिकार बना दिया है।

चमोली जिले में आजकल हर तरफ भालूओं का आतंक तेजी से बढ़ा है। जिले में भालू के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई है, और भालू दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सरकार व प्रशासन मानव – वन्यजीव संघर्ष को रोकने में पूरी तरह फैल साबित हुई है। चमोली जिले के जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, गैरसैंण, थराली, दशोली सहित अन्य विकासखंडों में बढ़ते भालूओं के आतंक से लोग दहशत में हैं।

दशोली ब्लाक के स्यूंण गांव में ग्रामीणों की रात्रि चौकीदार करने के बाद भी कर सोमवार रात्रि 11 बजे भालू ने रघुनाथ सिंह राणा की गौशाला फाड़कर दूधारू गाय को शिकार बना दिया है। वन विभाग और सरकार के पास भालूओं के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है।

 

Next Post

चमोली : शिक्षक संघ दशोली ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चमोली :  राजकीय शिक्षक संघ दशोली के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती से मुलाकात कर शिक्षकों से संबंधित प्रकरणों का मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। (१) ब्लॉक में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय को चक्रानुक्रम में सम्पन्न कराने हेतु […]

You May Like