चमोली : मुख्यमंत्री धामी आज सवाड मेले में करेंगे शरीक

admin

मुख्यमंत्री धामी आज सवाड मेले में करेंगे शरीक 

चमोली : चमोली जिले में सैन्य बाहुल्य सवाड गांव में तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला 7 दिसंबर से आरम्भ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  मेले के मुख्य अतिथि होंगे। मेले को लेकर सवाड गाँव सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना है।

चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए पेशावर कांड में भी इस गांव के 14 सैनिकों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में अपने साहस का अदम्य परिचय दिया। 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। सवाड गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन ब्लू स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वीर भूमि सवाड में वर्तमान में भारतीय सेना में 128 से अधिक सैनिक सेवारत हैं। मेले समिति द्वारा सभी तैयारियां पुरी कर दी गई है।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : माताओं से मिलता है परिवार में मातृत्व : चंद्रकला

माताओं से मिलता है परिवार में मातृत्व : चंद्रकला संजय कुंवर बड़ागांव, ज्योतिर्मठ : सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती चंद्रकला परमार ने परिवार में नारी की भूमिका को बताते हुए कहा कि परिवार में माता […]

You May Like