फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों को शीतकाल के लिए हुई बंद

Team PahadRaftar

प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के द्वार आज शीतकाल के लिए हुए बंद। घाटी में इस वर्ष सबसे अधिक विदेशी सैलानियों ने प्रकृति के किए दीदार 

संजय कुंवर

चमोली जनपद के उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज 31 अक्टूबर को ठीक 12 बजे दिन में शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।

पार्क कर्मियों द्वारा घाटी के प्रवेश द्वार पर ठीक 12 बजे ताला लगा कर इस सीजन के समाप्ति की घोषणा की, अब शीतकाल में पार्क कर्मियों द्वारा वैली की सुरक्षा हेतु लम्बी दूरी की गश्त लगातार इस क्षेत्र में जारी रहेगी। घाटी में इस बार करीब 15924 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 15508 भारतीय पर्यटक और 416 विदेशी पर्यटक शामिल हैं और पार्क प्रशाशन को करीब 3173400 रुपए की आय अर्जित हुई है।

  फूलों की घाटी में दीदार करते प्रकृति प्रेमी 

वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की कड़ी सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शीतकाल में किसी भी आम पर्यटक या स्थानीय को घाटी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं वैली में आज अंतिम दिन प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हालांकि इस वर्ष वैली में कम पर्यटक आए, लेकिन विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक रही।

87.5 वर्ग किमी में फैली यह घाटी जैव विविधता का खजाना है, जहां 500 से अधिक प्रकार के फूल खिलते हैं। पार्क प्रशासन को 32.88 लाख रुपये की आय हुई। वर्षाकाल की विषम परिस्थितियों और अलर्ट की चुनौतियों के चलते इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे। लेकिन इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष से काफी अधिक रही।

चमोली जिले में करीब 12995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली ये नंदन कानन फूलों की घाटी जैव विविधता का भरपूर खजाना है। वर्ष 1982 में इस खूबसूरत प्राकृतिक वियावान फूलों की घाटी को राष्ट्रीय पार्क और वर्ष 2005 में यूनेस्को की ओर से विश्व प्राकृतिक धरोहर का दर्जा दिया गया।

Next Post

ऊखीमठ : राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुप्तकाशी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, छात्रों और पुलिस ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुप्तकाशी में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना गुप्तकाशी द्वारा आयोजित किया गया […]

You May Like