चमोली : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पर्यटन व्यवसाय को लगे पंख, बढ़ी रौनक

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी के बाद मौसम अब खुशगवार हो गया है। हिमालई क्षेत्रों में ट्रैकिंग शुरू होने से लौटी रौनक। नमस्ते हिमालय का एक दल पहुंचा कुंवारी पास।

सूबे के उच्च हिमालई क्षेत्रों में वैस्टर्न डिस्टर्बेंस की बर्फबारी होने के बाद अब एकबार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3500 मीटर से ज्यादा की सभी ट्रैकिंग स्थलों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। लिहाजा अब खुशनुमा मौसम के बीच अक्टूबर माह में गढ़वाल उच्च हिमालई क्षेत्रों की इन खूबसूरत वादियों की प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बन रही है। औली गोरसों ताली कुंवारी पास ट्रैक रूट से इन दिनों गढ़वाल हिमालय के 360डिग्री का बर्फ़ से लक दक गढ़वाल हिमालय का बेहद खूबसूरत विहंगम दृश्य नजर आ रहा है।

पर्यटन स्थल जिसके चलते पथारोहण,ट्रैकिंग एडवेंचर के शौकीनों की आमद एक बार फिर से गढ़वाल हिमालई क्षेत्रों में बढ़ने लगी है। क्षेत्र के युवा साहसिक पर्यटन कारोबारी दिनेश बिष्ट और नमस्ते हिमालय एडवेंचर के अंकित खंडूरी ने बताया कि चमोली जनपद के उच्च हिमालई क्षेत्रों द्रोणागिरी बागनी वैली सहित नन्दी कुंड, कुंवारी पास, पांगर चुला ट्रैक,चिनाप वैली,सतोपंत,ब्रह्म ताल, लार्ड कर्जन ट्रैक,पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे क्षेत्र का साहसिक पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर दौड़ने लगा है, बर्फबारी के बाद नमस्ते हिमालय का पहला ट्रैकिंग दल भी कुंवारी पास की बर्फीली वादियों की सैर कर सकुशल ज्योर्तिमठ लौटा है।

Next Post

ऊखीमठ : मद्महेश्वर मेले तैयारियों को लेकर समितियों का गठन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर आगामी 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक लगने वाले त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले की बैठक मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण की अध्यक्षता में नगर पंचायत […]

You May Like