चमोली : हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट आज होंगे बंद

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए आज होंगे बंद।

समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सिखों का पवित्र धाम हेमकुंड व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर बाद एक बजे शीतलकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

आज सुबह 10 बजे होगी शबद कीर्तन खुखमणि साहिब पाठ, गोविंदघाट धाम घांघरिया से रागी जत्था सहित हेमकुंड साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं की संगत। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हेमकुंड साहिब में खुशनुमा मौसम के बीच आज साल की अंतिम अरदास के बाद एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। कपाट बंद होने पर सेना और पंजाब के बैंड की मधुर धुनों की गूंज से गुंजायमान होगी सप्त श्रृंग घाटी। वहीं इस सीजन धाम में 2 लाख 73 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि पिछले वर्ष 2 लाख 30 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।

 

Next Post

चमोली : हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद , यात्रा काल में 2 लाख 75 हजार तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था संजय कुंवर  चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 15 हजार 225 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब एवं पौराणिक श्री लोकपाल […]

You May Like