चमोली : जिलासु मां चण्डिका भगवती की देवरा यात्रा शुरू

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

चमोली : जिलासु की मां चण्डिका 12 वर्षों बाद गर्भगृह से नौ माह के देवरा यात्रा भ्रमण को बाहर आई है। इस दौरान मां भगवती विभिन्न धार्मिक स्थलों और गांवों का भ्रमण करेंगी।

27 गांवों की आराध्य देवी मां चण्डिका भगवती की देवरा यात्रा आज गुरूवार से शुरू हो गई है। 12 वर्षों बाद मां चण्डिका भगवती अपने ससुराल जिलासु मंदिर में समस्त क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा नवरात्र पर नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को अपने मायके गांव सरमोला के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन – कीर्तन कर मां के जयकारे लगाए गए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष मढापति दिलवर सिंह चौहान ने कहा कि महिला मंगल दल ऐरास व मासों एवं राजकीय इंटर कालेज सिंवाई द्वारा झुमेलो और जागर प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर वेद पाठी रमेश चन्द्र वैंजवाल, ललिता प्रसाद वैंजवाल, अतुल प्रसाद वैंजवाल, नीलकण्ठ खाली, महादेव खाली पुजारी द्वारिका प्रसाद तिवाड़ी चन्द्रप्रकाश तिवाड़ी विनोद खत्री एवं उपाध्यक्ष संदीप चौहान कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान सह सचिव दर्शन सिंह कंडारी तथा सचिव एवं मंच संचालन ईश्वर सिंह राणा धीरेन्द्र सिंह राणा उपस्थित एव रहे।

Next Post

ऊखीमठ : मां भगवती नंदा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान भगवती नन्दा इन दिनों तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछ कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा के आगमन पर अनेक प्रकार के पकवान […]

You May Like