
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में स्वच्छोत्सव 2025 के तहत स्वच्छता की रंगोली का आयोजन
संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में राष्ट्रीय सेवा योजना के 66 स्वयंसेवियों तथा 24 राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छोत्सव अभियान 2025 के तहत आज 24 सितंबर 2025 को स्वच्छता की रंगोली कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में स्वच्छता की रंगोली आयोजन में प्रतिभाग किया। रंगोली कार्यक्रम के पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक घंटा श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान स्वच्छता के महत्व पर एनएसएस प्रभारी डॉ धीरेंद्र डुंगरियाल द्वारा स्वच्छता के महत्व पर अपने उद्बोधन में स्वयंसेवियों को शारीरिक स्वच्छता के लाभ बताएं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया की कचरा एक वस्तु न होकर एक विचार है। दुनिया का लगभग 90% कचरा रिसाइकिल योग्य होता है। अगर हम कचरे को दूसरे दृष्टिकोण से देखें तो वह आमदनी का स्रोत होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

