
सेवा पखवाड़ा : नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से नेचर वाक्,पक्षी अवलोकन कार्यक्रम संपन्न
पहाड़ रफ्तार समाचार टीम
सेवा पखवाड़े 2025 के तहत नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ द्वार रविवार टीसीपी व्यू पॉइंट निकट फारेस्ट बेरियर से इंदिरा पॉइंट ईको पर्यटन रूट तक प्रकृति दर्शन,बर्ड वाचिंग एवं नेचर वाक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें नगर क्षेत्र के महा विद्यालय के NCC कैडेट्स और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े 20 प्रकृति प्रेमी स्वयं सेवियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस सेवा पर्व पर एक दिवसीय प्रकृति दर्शन पक्षी अवलोकन के तहत नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की और से वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी, गोविंद घाट रेंज की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल सहित क्षेत्र के नेचर एक्सपर्ट और बर्ड वाचिंग विशेषज्ञ संजय कुंवर द्वारा सभी प्रकृति प्रेमी छात्र – छात्राओं को प्रकृति पर्यावरण,वन्य जीवन फ्लोरा फ्यूना सहित बर्ड वाचिंग के संबंध में महत्व पूर्ण जानकारी देते हुए सभी को प्रकृति का सम्मान करने और पर्यावरण के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प भी दिलाया। इस नेचर वाक् कार्यक्रम में करीब 30 प्रतिभागी प्रकृति प्रेमी छात्र – छात्राओं को प्रकृति और खासकर पक्षी अवलोकन के प्रति जिज्ञासा पैदा करने ओर अपने आसपास के वातावरण को कैसे साफ़ रखें उसके विषय में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महा विद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र सिंह राणा, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कॉर्डिनेटर प्रकाश पंवार, प्रवक्ता कैलाश भट्ट,सहित नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के सपोर्टिंग स्टाफ वन कर्मी मौजूद रहे।

