गुड्डी देवी के हाथों में महिला मंगल दल की कमान
केदारघाटी के सबसे सुरम्य गांवों में एक तुलंगा गांव की जागरूक मातृ शक्ति के द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती गुड्डी देवी राणा को महिला मंगल दल के अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।

नवनियुक्त ग्राम प्रधान और निवर्तमान अध्यक्ष महिला मंगल दल श्रीमती सरिता देवी की अध्यक्षता में गाँव की सभी महिलाओं के द्वारा विभिन्न पदों पर मातृ शक्ति का चयन किया गया। अध्यक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रचना देवी, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती सरोजनी देवी, सचिव पद पर श्रीमती सरिता देवी, सह सचिव पद पर श्रीमती गोदम्बरी देवी , खेल मंत्री के पद पर श्रीमती वर्षा देवी और सांस्कृतिक मंत्री के पद पर श्रीमती रेखा देवी का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त निगरानी समिति का भी गठन किया गया। जिसमें सदस्य के रूप में श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती रश्मि देवी और श्रीमती अंशु देवी का चयन किया गया। महिला मंगल दल का कार्यकाल पांच वर्ष तक होगा। ग्राम प्रधान तुलंगा श्रीमती सरिता देवी रावत ने सभी चयनित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सबका लक्ष्य तुलंगा को स्वच्छता, शिक्षा, सड़क, सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक जागरूकता, सामूहिक विकास, नारी उत्थान और सशक्तिकरण की दृष्टि से तुलंगा को एक आदर्श गांव बनाना है। गाँव के सभी गणमान्य व्यक्तियों के लिए नवनिर्वाचित महिला मंगल दल को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गई है।

