चमोली : भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Team PahadRaftar

चमोली : भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्तवाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें मानवीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्वच्छता कार्यक्रम, रक्तदान, मैराथन दौड़, प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य वक्ता बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा प्रत्येक बूथों पर आयोजित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्तवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में सभी कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होनी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्षण खत्री, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक संजय रावत, सह संयोजक डॉ हिमानी वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल आदि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदी राणा, महिला मोर्चा की सरोज कुंवर, विकासखंड नंदानगर प्रमुख हेमा नेगी, विकास खंड प्रमुख दशोली विनीता देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मिश्रा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा नंदन बिष्ट, हर्ष वर्धन मैठाणी, सुरेंद्र नेगी, दिनेश गौड, सुभाष डिमरी, राकेश भंडारी, लक्ष्मण फर्किया , विजय चमोला, हीरा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा, दीपक पंत, राधा रानी, सत्येंद्र असवाल,बिक्रम मिंगवाल, कमलेश सती, गिरीश चमोला, यशवंत बिष्ट, वीरेन्द्र रावत, विनय पुरोहित, बिजेंद्र बिष्ट,हुकुम सिंह,गुड्डू लाल विक्रम वर्तवाल, राजेंद्र हटवाल, हरीश पुरोहित ,विनोद कनवासी , भगवती मेंदोली,मनीष नेगी, आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा की देवारा यात्रा का त्रियुगीनारायण में पुष्प वर्षा से स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : काली मठ घाटी के सीमांत गांवों के ग्रामीणों की अराध्य भगवती चामुण्डा की देवारा यात्रा के शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा 15 वर्षों बाद भगवती चामुण्डा व शिव पार्वती ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु […]

You May Like