बड़ी खबर : बदरीनाथ धाम में चल रहा जनांदोलन अस्थाई समय के लिए स्थगित

Team PahadRaftar

बदरीनाथ : बदरी पुरी के हितधारकों का 29 दिनों से चल रहा जन आंदोलन अस्थाई समय के लिए स्थगित, SDM ज्योतिर्मठ ने चरणामृत पिला कर तुड़वाया धरना

संजय कुंवर

बदरीनाथ : प्राधिकरण, मास्टर प्लान की नीतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर बद्रीनाथ धाम में चल रहा जन आंदोलन अस्थाई समय के लिए हुआ स्थगित
SDM ज्योतिर्मठ द्वारा अनशन कारियो को चरणामृत पिला कर तुड़वाया धरना, श्री बद्रीश संयुक्त संघर्षं समिति के बैनर तले पिछले 29 दिनों से चल रहा था बदरी पुरी में धरना प्रदर्शन के साथ जन आंदोलन। देहरादून में समिति के 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद लिया गया निर्णय। आज प्रतिनिधि मंडल ने दी धरना स्थल पर वार्ता की जानकारी, अनशन स्थल साकेत चौराहा से बदरीनाथ मंदिर तक बैंड बाजे के साथ निकाला गया विजय जुलूस, समिति के पदाधिकारियों ओर अनशनकारियों के साथ 12 सदस्यीय प्रति निधि मंडल ने किए भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन लिया आशीर्वाद। इसके बाद श्री बद्रीश संयुक्त संघर्षं समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा ओर चार धाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता ने शासन से हुई वार्ता ओर इस आंदोलन के अस्थाई रूप से स्थगित होने को लेकर जानकारी देते हुए क्या क्या कहा आइए सुनते हैं।

Next Post

गौचर : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में आठ घंटे से अवरुद्ध, तीर्थयात्रियों को परेशानी

केएस असवाल  बदरीनाथ हाईवे कमेडा में 8 घंटे से अवरुद्ध, प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को गौचर में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। गौचर : लंबे समय से कमेड़ा के जखेड़ गधेरे में हो रहे भूस्खलन ने क्षेत्र वासियों के साथ ही शासन प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। […]

You May Like