गौचर : भारी बारिश व भूस्खलन से पोखरी में आवासीय भवन एवं विद्यालय खतरे की जद में

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : विकास खंड पोखरी के ग्राम क्वैंठी हाईस्कूल के साथ ही कई आवासीय भवन भू-धंसाव के चलते खतरे की जद में आ गए हैं।

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के ग्राम क्वैंठी हाईस्कूल एवं क्वैंठी तोक काण्डा गांव में कई आवासीय भवन के साथ ही कई गौशालाएं भू धंसाव की चपेट में आने से खतरे की जद में आ गए हैं। दरअसल विगत कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश से जूनियर हाईस्कूल क्वींठी का नव निर्मित भवन धंसने के कगार पर पहुंच गया है। ग्राम प्रधान मुकेश रावत ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात्रि को तेज बारिश से कई आवासीय भवनों एवं गौशालाओं में दरारें आ चुकी है। काण्डा के ग्राम प्रधान कल्याण सिंह रावत का कहना है कि गांव के वलवन्त सिंह रावत,रणवीर सिंह रावत, जयेश रावत, रवि रावत,कुंदन सिंह, बलवीर सिंह, विरेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह,संदीप सिंह के आवासीय भवनों में बड़ी बड़ी दरारें आने से भवनों को खतरा पैदा हो गया है। समाज सेवी गोकुल सिंह नेगी ने बताया कि रात को लोग डर के मारे सो नहीं रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।

Next Post

गौचर : सभासदों व जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के संसाधनों से बांटे ब्लीचिंग पाउडर

केएस असवाल  गौचर : लंबे समय से क्षेत्र में हो रही बारिश से तमाम रास्तों घर आंगन में काई जमने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। सभासदों व जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के संसाधनों से लोगों को ब्लीचिंग पाउडर बांटकर पालिका को आइना दिखाने का काम किया है। दरअसल लगातार […]

You May Like