लोकपर्व हरेला : बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद के नेतृत्व में वृक्षारोपण

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : प्रकृति पूजन पर्व हरेला पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण।

प्रकृति पूजन और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित बदरी केदार मंदिर समिति के सभी कार्मिकों,अधिकारियों ने आज सुबह प्रकृति पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बदरीनाथ धाम और ज्योतिर्मठ स्थित नरसिंह मंदिर क्षेत्र और बासुदेव मंदिर के समीप एक वृक्ष लगाकर हरेला पर्व मनाया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि कल से रोज ये पेड़ जब तक फलदार छायादार नहीं होते ये हम सबकी निगरानी में रहेगा ये संकल्प भी आज लोक पर्व हरेला के दिन संकल्प लिया गया है।

Next Post

गौचर : छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण- : आकाश सारस्वत

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण- : आकाश सारस्वत केएस असवाल  गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन डायट प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत के निर्देशन में किया […]

You May Like